tum pe kya beet gaii kuchh to batao yaaro | तुम पे क्या बीत गई कुछ तो बताओ यारो

  - Jaan Nisar Akhtar

तुम पे क्या बीत गई कुछ तो बताओ यारो
मैं कोई ग़ैर नहीं हूँ कि छुपाओ यारो

इन अंधेरों से निकलने की कोई राह करो
ख़ून-ए-दिल से कोई मिशअल ही जलाओ यारो

एक भी ख़्वाब न हो जिन में वो आँखें क्या हैं
इक न इक ख़्वाब तो आँखों में बसाओ यारो

बोझ दुनिया का उठाऊँगा अकेला कब तक
हो सके तुम से तो कुछ हाथ बटाओ यारो

ज़िंदगी यूँँ तो न बाँहों में चली आएगी
ग़म-ए-दौराँ के ज़रा नाज़ उठाओ यारो

उम्र-भर क़त्ल हुआ हूँ मैं तुम्हारी ख़ातिर
आख़िरी वक़्त तो सूली न चढ़ाओ यारो

और कुछ देर तुम्हें देख के जी लूँ ठहरो
मेरी बालीं से अभी उठ के न जाओ यारो

  - Jaan Nisar Akhtar

Murder Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaan Nisar Akhtar

As you were reading Shayari by Jaan Nisar Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Jaan Nisar Akhtar

Similar Moods

As you were reading Murder Shayari Shayari