khud-b-khud may hai ki sheeshe men bharii aave hai | ख़ुद-ब-ख़ुद मय है कि शीशे में भरी आवे है

  - Jaan Nisar Akhtar

ख़ुद-ब-ख़ुद मय है कि शीशे में भरी आवे है
किस बला की तुम्हें जादू-नज़री आवे है

दिल में दर आवे है हर सुब्ह कोई याद ऐसे
जूँ दबे-पाँव नसीम-ए-सहरी आवे है

और भी ज़ख़्म हुए जाते हैं गहरे दिल के
हम तो समझे थे तुम्हें चारागरी आवे है

एक क़तरा भी लहू जब न रहे सीने में
तब कहीं 'इश्क़ में कुछ बे-जिगरी आवे है

चाक-ए-दामाँ-ओ-गिरेबाँ के भी आदाब हैं कुछ
हर दिवाने को कहाँ जामा-दरी आवे है

शजर-ए-इश्क़ तो माँगे है लहू के आँसू
तब कहीं जा के कोई शाख़ हरी आवे है

तू कभी राग कभी रंग कभी ख़ुश्बू है
कैसी कैसी न तुझे इश्वा-गरी आवे है

आप-अपने को भुलाना कोई आसान नहीं
बड़ी मुश्किल से मियाँ बे-ख़बरी आवे है

ऐ मिरे शहर-ए-निगाराँ तिरा क्या हाल हुआ
चप्पे चप्पे पे मिरे आँख भरी आवे है

साहिबो हुस्न की पहचान कोई खेल नहीं
दिल लहू हो तो कहीं दीदा-वरी आवे है

  - Jaan Nisar Akhtar

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaan Nisar Akhtar

As you were reading Shayari by Jaan Nisar Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Jaan Nisar Akhtar

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari