be-dili kya yoonhi din guzar jaayenge | बे-दिली क्या यूँँही दिन गुज़र जाएँगे

  - Jaun Elia

बे-दिली क्या यूँँही दिन गुज़र जाएँगे
सिर्फ़ ज़िंदा रहे हम तो मर जाएँगे

रक़्स है रंग पर रंग हम-रक़्स हैं
सब बिछड़ जाएँगे सब बिखर जाएँगे

ये ख़राबातियान-ए-ख़िरद-बाख़्ता
सुब्ह होते ही सब काम पर जाएँगे

कितनी दिलकश हो तुम कितना दिल-जू हूँ मैं
क्या सितम है कि हम लोग मर जाएँगे

है ग़नीमत कि असरार-ए-हस्ती से हम
बे-ख़बर आए हैं बे-ख़बर जाएँगे

  - Jaun Elia

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jaun Elia

As you were reading Shayari by Jaun Elia

Similar Writers

our suggestion based on Jaun Elia

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari