ज़िंदगी की आँधी में ज़ेहन का शजर तन्हा

तुम से कुछ सहारा था आज हूँ मगर तन्हा

ज़ख़्म-ख़ुर्दा लम्हों को मस्लहत सँभाले है
अन-गिनत मरीज़ों में एक चारा-गर तन्हा

बूँद जब थी बादल में ज़िंदगी थी हलचल में
क़ैद अब सदफ़ में है बन के है गुहर तन्हा

तुम फ़ुज़ूल बातों का दिल पे बोझ मत लेना
हम तो ख़ैर कर लेंगे ज़िंदगी बसर तन्हा

इक खिलौना जोगी से खो गया था बचपन में
ढूँढ़ता फिरा उस को वो नगर नगर तन्हा

झुट-पुटे का आलम है जाने कौन आदम है
इक लहद पे रोता है मुँह को ढाँप कर तन्हा

— Javed Akhtar

More by Javed Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Javed Akhtar →

Bijli Shayari

Shers of bijli.

All Bijli Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling