sab ko bachao KHud bhi bacho fasla rakho | सब को बचाओ ख़ुद भी बचो फ़ासला रखो

  - Jawwad Sheikh

सब को बचाओ ख़ुद भी बचो फ़ासला रखो
अब और कुछ करो न करो फ़ासला रखो

ख़तरा तो मुफ़्त में भी नहीं लेना चाहिए
घर से निकल के मोल न लो फ़ासला रखो

फ़िलहाल इस से बचने का है एक रास्ता
वो ये कि इस से बच के रहो फ़ासला रखो

दुश्मन है और तरह का जंग और तरह की
आगे बढ़ो न पीछे हटो फ़ासला रखो

  - Jawwad Sheikh

Intiqam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jawwad Sheikh

As you were reading Shayari by Jawwad Sheikh

Similar Writers

our suggestion based on Jawwad Sheikh

Similar Moods

As you were reading Intiqam Shayari Shayari