जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं

वही दुनिया बदलते जा रहे हैं

निखरता आ रहा है रंग-ए-गुलशन
ख़स ओ ख़ाशाक जलते जा रहे हैं

वहीं मैं ख़ाक उड़ती देखता हूँ
जहाँ चश्में उबलते जा रहे हैं

चराग़-ए-दैर-ओ-काबा अल्लाह अल्लाह
हवा की ज़िद पे जलते जा रहे हैं

शबाबहुस्न में बहस आ पड़ी है
नए पहलू निकलते जा रहे हैं

— Jigar Moradabadi

More by Jigar Moradabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Jigar Moradabadi →

Mazhab Shayari

Shers of mazhab.

All Mazhab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling