वो जो रूठें यूँँ मनाना चाहिए

ज़िंदगी से रूठ जाना चाहिए

हिम्मत-ए-क़ातिल बढ़ाना चाहिए
ज़ेर-ए-ख़ंजर मुस्कुराना चाहिए

ज़िंदगी है नाम ज़ोहद ओ जंग का
मौत क्या है भूल जाना चाहिए

है इन्हीं धोकों से दिल की ज़िंदगी
जो हसीं धोका हो खाना चाहिए

लज़्ज़तें हैं दुश्मन-ए-औज-ए-कमाल
कुल्फ़तों से जी लगाना चाहिए

उन से मिलने को तो क्या कहिए 'जिगर'
ख़ुद से मिलने को ज़माना चाहिए

— Jigar Moradabadi

More by Jigar Moradabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Jigar Moradabadi →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling