bataayein kya tumhein yaaron ki dil pe chot khaai hai | बताएँ क्या तुम्हें यारों कि दिल पे चोट खाई है

  - Jitendra "jeet"

बताएँ क्या तुम्हें यारों कि दिल पे चोट खाई है
कि क़िस्मत है मिरी रूठी मिली हमको जुदाई है

चलो माना उसे भूलूँ कि जिसने दिल मिरा तोड़ा
निकाले से न निकली याद तो दिल में समाई है

हमारे अश्क भी सूखे कि आँखें रो रहीं कब से
कि जिनको याद कर रोता उन्हें कब याद आई है

मिले फ़ुर्सत कभी तुमको नज़र इक़ देख जाना तुम
लुटी थी जो मिरी दुनिया उसे फिर से सजाई है

  - Jitendra "jeet"

Nazar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading Nazar Shayari Shayari