samaan ye haseen hai mubarak mubarak | समाँ ये हसीं है मुबारक मुबारक

  - 'June' Sahab Barelvi

समाँ ये हसीं है मुबारक मुबारक
बड़ा दिल-नशीं है मुबारक मुबारक

वो छोड़ेगा मुझको बहुत पास आकर
मुझे अब यकीं है मुबारक मुबारक

छुपेंगे कहाँ लोग अब साँप बनकर
मिरी आस्तीं है मुबारक मुबारक

मैं कहता था कल तक जिसे सिर्फ़ अपना
वो मेरा नहीं है मुबारक मुबारक

ये पूछा है उसने के जून अब कहाँ हो
वहीं था वहीं है मुबारक मुबारक

  - 'June' Sahab Barelvi

Faith Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Faith Shayari Shayari