ज़िंदगी माइल-ए-फ़रियाद-ओ-फ़ुग़ाँ आज भी है
कल भी था सीने पे इक संग-ए-गिराँ आज भी है
दिल-ए-अफ़सुर्दा को पहलू में लिए बैठे हैं
बज़्म में मजमा-ए-ख़स्ता-जिगराँ आज भी है
तल्ख़ी-ए-कोह-कनी कल भी मिरा हिस्सा था
जाम-ए-शीरीं ब-नसीब-ए-दीगराँ आज भी है
ज़ख़्म-ए-दिल के नहीं आसार ब-ज़ाहिर लेकिन
चारा-गर से गला-ए-दर्द-ए-निहाँ आज भी है
आज भी गर्म है बाज़ार जफ़ा-कारों का
कल भी आरास्ता थी उन की दुकाँ आज भी है
गोशा-ए-अम्न नहीं आज भी बुलबुल को नसीब
चश्म-ए-सय्याद बहर-सू निगराँ आज भी है
आज भी ज़ख़्म-ए-रग-ए-गुल से टपकता है लहू
ख़ूँ में डूबी हुई काँटों की ज़बाँ आज भी है
ज़िंदगी चौंक के बेदार हुई है लेकिन
चश्म-ओ-दिल पर असर-ए-ख़्वाब-ए-गिराँ आज भी है
इस तरफ़ जिंस-ए-वफ़ा की वही अर्ज़ानी है
उस तरफ़ इक निगह-ए-लुत्फ़-ए-गिराँ आज भी है
हैफ़ क्यूँँ क़िस्मत-ए-शाएर पे न आए 'आजिज़'
कल भी कम-बख़्त रहा मर्सियाँ-ख़्वाँ आज भी है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Kaleem Aajiz
our suggestion based on Kaleem Aajiz
As you were reading Life Shayari Shayari