sula kar tez dhaaron ko kinaaro tum na so jaana | सुला कर तेज़ धारों को किनारो तुम न सो जाना

  - Kausar Siwani

सुला कर तेज़ धारों को किनारो तुम न सो जाना
रवानी ज़िंदगानी है तो धारो तुम न सो जाना

मुझे तुम को सुनानी है मुकम्मल दास्ताँ अपनी
अधूरी दास्ताँ सुन कर सितारो तुम न सो जाना

तुम्हारे दायरे में ज़िंदगी महफ़ूज़ रहती है
निज़ाम-ए-बज़्म-ए-हस्ती के हिसारो तुम न सो जाना

तुम्हीं से जागता है दिल में एहसास-ए-रवा-दारी
क़याम-ए-रब्त-ए-बाहम के सहारो तुम न सो जाना

अगर नींद आ गई तुम को तो चश्में सूख जाएँगे
कभी ग़फ़लत में पड़ कर कोहसारो तुम न सो जाना

तुम्हीं से बहर-ए-हस्ती में रवाँ है कश्ती-ए-हस्ती
अगर साहिल भी सो जाएँ तो धारो तुम न सो जाना

सदा-ए-दर्द की ख़ातिर तुम्हें 'कौसर' ने छेड़ा है
शिकस्ता-साज़ के बेदार तारो तुम न सो जाना

  - Kausar Siwani

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kausar Siwani

As you were reading Shayari by Kausar Siwani

Similar Writers

our suggestion based on Kausar Siwani

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari