था मरासिम आरज़ी जिस को फ़ना होना ही था

कब तलक हम तुम निभाते सो जुदा होना ही था

कह गई सब वाक़िया ग़म का हमारी चश्म-ए-नम
इश्क़ में दिल टूटने का हादिसा होना ही था

रब्त में महफ़ूज़ ख़ुद को हम तुम्हारी समझे थे
बेवफ़ाई में भरोसा लापता होना ही था

उम्र गुज़रेगी तुम्हें दिल से भुलाने में ,मगर
देख तुम को ज़ख़्म-ए-उल्फ़त फिर हरा होना ही था

तोड़ डाला हम ने अपनी सादगी का आइना
ज़िन्दगी में झूठ से जब सामना होना ही था

कर दिया जब ग़म को ग़ज़लों में रक़म तुम ने 'प्रिया '
दर्द को फिर महफ़िलों में बरमला होना ही था

— Priya omar

More by Priya omar

Other ghazal from the same pen

See all from Priya omar →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling