लाख मालूम है कि ज़ाया' है
फिर भी दिल आप ही पे आया है
वो जो इक कब से दुख रही थी नस
आपने बस वहीं दबाया है
लड़कियाँ बाज़ुओं पे मरती हैं
आप को किस ने बरगलाया है
आप की सादगी की तर्ज़ों ने
हूर परियों को भी नचाया है
शेरनी आप के है क़ाबू में
प्यार ने क्या न कर दिखाया है
लोग कहते हैं क़िस्मतों की बात
आपने हुस्न को कमाया है
— Shayra kirti















