तल्ख़ियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
सिसकियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
चाय है इक याद है और शा'इरी
खिड़कियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
पर्स है इक अधजली तस्वीर है
हिचकियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
बाइकें गलियाँ तड़प और दीद है
छजलियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
सुर्ख़ लब तीखी भवें चाबुक निगाह
बिजलियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
ख़ूब-सूरत किस क़दर दुनिया है ये
लड़कियाँ हैं इश्क़ है बरसात है
— Shayra kirti















