पास मेरे अब न आओ मैं बुरा हूँ
जाके दुनिया को बताओ मैं बुरा हूँ
बन गया हूँ मैं तो अपना आइना ही
क्या हूँ मैं अब मत बताओ मैं बुरा हूँ
हर तरफ़ मुझ को जलाया जा रहा है
थोड़ा सा तुम भी जलाओ मैं बुरा हूँ
मारना है गर मुझे तो ऐसे मारो
ग़लतियाँ दिन भर गिनाओ मैं बुरा हूँ
मेरी बातों में न आओ आप बातें
सुन के केवल मुस्कुराओ मैं बुरा हूँ
सच कहा जो भी कहा सोचा नहीं कुछ
आओ मुझ को नोंच खाओ मैं बुरा हूँ
देख लो मैं बन चुका हूँ अपना दुश्मन
मुझ को अब मुझ से लड़ाओ मैं बुरा हूँ
— Kinshu Sinha















