मन सबका निरमल होता है

उस से निरमल जल होता है

कहती रहती है ये दुनिया
हर मुश्किल का हल होता है

आज में जीने वाले सुन ले
हर हालत में कल होता है

राज करो की नीत है प्यारे
कहने को दल दल होता है

भारत के नेता के तन पर
खादी या मलमल होता है

उस की सुनती है ये दुनिया
जिस के पास भी बल होता है

हर कोई कहता मिलता है
मेरे साथ में छल होता है

सारँग की है सोच यही अब
धोखा भी इक फल होता है

— Kush Pandey ' Saarang '

More by Kush Pandey ' Saarang '

Other ghazal from the same pen

See all from Kush Pandey ' Saarang ' →

Breakup Shayari Collection

Shers of breakup shayari collection.

All Breakup Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling