सबने जहाँ पे काम लिया इंतेक़ाम से
हम ने वहाँ पे काम लिया एहतिराम से
सब को यहाँ है ग़ैर की ही ज़िंदगी पसंद
हम में भी कोई ख़ुश नहीं अपने कलाम से
हाज़िर हमारी जिन के लिए जान थी कभी
वो लोग काम रखते हैं अब अपने काम से
ज़हराब कैसे बन गया गंग-ओ-जमन का आब
नफ़रत ये कैसे फैल गई राम नाम से
सब लोग उम्र छोड़ मेरी शा'इरी पढ़ें
रफ़्तार कौन पूछता है ख़ुश-ख़िराम से
— Lalit Pandey















