wahin par ik jawaani chal rahi hai | वहीं पर इक जवानी चल रही है

  - Kabir Altamash

वहीं पर इक जवानी चल रही है
जहाँ कोई जवानी ढल रही है

मैं हूँ मिट्टी मगर हूँ उसके हाथों
मुझे वो अपने हाथों मल रही है

तुम्हें अब वास्ता क्यूँ होगा हम सेे
तुम्हारी ज़िन्दगी तो चल रही है

मुझे तुझ सेे मुहब्बत गर नहीं थी
मुझे तेरी कमी क्यूँ खल रही है

उसे कुछ मत कहो मेरे रक़ीबों
वो मेरे मस'अलों का हल रही है

ये धोका बे-वफ़ाई और नफ़रत
वो हर इक काम में अव्वल रही है

  - Kabir Altamash

Rishta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kabir Altamash

As you were reading Shayari by Kabir Altamash

Similar Writers

our suggestion based on Kabir Altamash

Similar Moods

As you were reading Rishta Shayari Shayari