khule dil se mujhe vo maanta bhi hai | खुले दिल से मुझे वो मानता भी है

  - Manohar Shimpi

खुले दिल से मुझे वो मानता भी है
कई फिर राज़ है जो जानता भी है

यकायक जब सर-ए-महफ़िल में मिलता तो
रफ़ाक़त से वो सीना तानता भी है

मुफ़स्सल माजरा जब इल्म का है तब
इरादा शक्ल से पहचानता भी है

किसी से ही न लड़ता और कुछ कहता
ख़ुदाई फिर ख़ुदा की मानता भी है

'मनोहर' अब दिल-ओ-दिल में वही बसता
वो भी जी जान से सब जानता भी है

  - Manohar Shimpi

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari