रूहों को शमशान पकड़ के ले आई

दो जिस्मों को जान पकड़ के ले आई

कोई ना पहचान सका था मुझ को फिर
गज़लों की पहचान पकड़ के ले आई

मैं जाने वाला ही था की इक लम्हे में
तेरी इक एहसान पकड़ के ले आई

मेरे रब की रहमत जोश में आई तो
किस्मत इक मेहमान पकड़ के ले आई

उस को था गुमान डूबा देगा मुझ को
मां दरिया से कान पकड़ के ले आई

ख़ुशियाँ मीलों दूर खड़ी थी की "आलम"
बेटी की मुस्कान पकड़ के ले आई

— maqbul alam

More by maqbul alam

Other ghazal from the same pen

See all from maqbul alam →

Heart Touching Beti Shayari

Shers of heart touching beti.

All Heart Touching Beti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling