ham to bas tum ko arziyaan denge | हम तो बस तुम को अर्ज़ियाँ देंगे

  - Meem Maroof Ashraf

हम तो बस तुम को अर्ज़ियाँ देंगे
आप हैं हम को दूरियाँ देंगे

दर्द देंगे 'अज़ाब देंगे वो
और क्या हम को वो मियाँ देंगे

सामने से करेंगे ता'रीफ़ें
और पीछे वो गालियाँ देंगे

पाँव नीचे ज़मीं खिसक जाए
ऐसी अख़बार सुर्खियाँ देंगे

अब न घड़ियाँ लिबास देंगे हम
तुझ को तोहफ़े में बालियाँ देंगे

देंगे ये अहल-ए-जुर्म को राहत
बे-क़ुसूरों को फाँसियाँ देंगे

अपने छोटों की तुम करो इज़्ज़त
ये ही तुम को बुलंदियाँ देंगे

आओ अब और क़रीब आ जाओ
एक दूजे को गर्मियाँ देंगे

ग़ैर क्या देंगे मेरे बारे में
तुझ को बस बद-गुमानियाँ देंगे

दिन मोहब्बत के जूँ-जूँ गुज़रेंगे
और ज़्यादा ये सख़्तियाँ देंगे

  - Meem Maroof Ashraf

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Maroof Ashraf

As you were reading Shayari by Meem Maroof Ashraf

Similar Writers

our suggestion based on Meem Maroof Ashraf

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari