ज़ीस्त अब मुस्कुराने वाली है

मौत लगता है आने वाली है

मेरी दुनिया उजाड़ कर के तू
किस की दुनिया बसाने वाली है

इश्क़ क्या उस को कुछ नहीं आता
बस वो बातें बनाने वाली है

बच के रहना कि हाँ वही लड़की
का'बा-ए-दिल को ढाने वाली है

फिर से वो बन सँवर के निकली है
फिर क़यामत उठाने वाली है

किस को होगा नसीब तेरा बदन
किस को दुनिया घुमाने वाली है

क़ैस की तरह आज कल 'क़ैसर'
अपनी हालत दिवाने वाली है

— Meem Maroof Ashraf

More by Meem Maroof Ashraf

Other ghazal from the same pen

See all from Meem Maroof Ashraf →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling