agar raah men us ki rakha hai gaam | अगर राह में उस की रखा है गाम

  - Meer Taqi Meer

अगर राह में उस की रखा है गाम
गए गुज़रे ख़िज़र अलैहिस-सलाम

दहन यार का देख चुप लग गई
सुख़न याँ हुआ ख़त्म हासिल-कलाम

मुझे देख मुँह पर परेशाँ की ज़ुल्फ़
ग़रज़ ये कि जा तू हुई अब तो शाम

सर-ए-शाम से रहती हैं काहिशें
हमें शौक़ उस माह का है तमाम

क़यामत ही याँ चश्म-ओ-दिल से रही
चले बस तो वाँ जा के करिए क़याम

न देखे जहाँ कोई आँखों की और
न लेवे कोई जिस जगह दिल का नाम

जहाँ 'मीर' ज़ेर-ओ-ज़बर हो गया
ख़िरामाँ हुआ था वो महशर-ख़िराम

  - Meer Taqi Meer

Shaam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Shaam Shayari Shayari