ek parwaaz ko bhi ruksat-e-sayyaad nahin | एक पर्वाज़ को भी रुख़्सत-ए-सय्याद नहीं

  - Meer Taqi Meer

एक पर्वाज़ को भी रुख़्सत-ए-सय्याद नहीं
वर्ना ये कुंज-ए-क़फ़स बैज़ा-ए-फ़ौलाद नहीं

शैख़-ए-उज़्लत तो तह-ए-ख़ाक भी पहुँचेगी बहम
मुफ़्त है सैर कि ये आलम-ए-ईजाद नहीं

दाद ले छोड़ूँ मैं सय्याद से अपनी लेकिन
ज़ोफ़ से मेरे तईं ताक़त-ए-फ़रयाद नहीं

क्यूँँ ही मा'ज़ूर भी रख यूँँ तो समझ दिल में शैख़
ये क़दह-ख़्वार मिरे क़ाबिल-ए-इरशाद नहीं

बे-सुतूँ भी है वही और वही जू-ए-शीर
था नमक शोहरत-ए-शीरीं का सो फ़रहाद नहीं

क्या कहूँ 'मीर' फ़रामोश किया उन ने तुझे
मैं तो तक़रीब भी की पर तू उसे याद नहीं

  - Meer Taqi Meer

Ehsaas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Ehsaas Shayari Shayari