talwaar ghark-e-khoon hai aankhen gulaabiyaan hain | तलवार ग़र्क़-ए-ख़ूँ है आँखें गुलाबियाँ हैं

  - Meer Taqi Meer

तलवार ग़र्क़-ए-ख़ूँ है आँखें गुलाबियाँ हैं
देखें तो तेरी कब तक ये बद-शराबियाँ हैं

जब ले नक़ाब मुँह पर तब दीद कर कि क्या क्या
दर-पर्दा शोख़ियाँ हैं फिर बे-हिजाबियाँ हैं

चाहे है आज हूँ मैं हफ़्त-आसमाँ के ऊपर
दिल के मिज़ाज में भी कितनी शिताबियाँ हैं

जी बिखरे दिल ढहे है सर भी गिरा पड़े है
ख़ाना-ख़राब तुझ बिन क्या क्या ख़राबियाँ हैं

मेहमान 'मीर' मत हो ख़्वान-ए-फ़लक पे हरगिज़
ख़ाली ये मेहर-ओ-मह की दोनों रिकाबियाँ हैं

  - Meer Taqi Meer

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari