करे क्या कि दिल भी तो मजबूर है

ज़मीं सख़्त है आसमाँ दूर है

जरस-ए-राह में जुमला-तन शोर है
मगर क़ाफ़िले से कोई दूर है

तमन्ना-ए-दिल के लिए जान दी
सलीक़ा हमारा तो मशहूर है

न हो किस तरह फ़िक्र अंजाम कार
भरोसा है जिस पर सो मग़रूर है

पलक की स्याही में है वो निगाह
कसो का मगर ख़ून मंज़ूर है

दिल अपना निहायत है नाज़ुक-मिज़ाज
गिरा गर ये शीशा तो फिर चूर है

कहीं जो तसल्ली हुआ हो ये दिल
वही बे-क़रारी ब-दस्तूर है

न देखा कि लोहू थंबा हो कभू
मगर चश्म-ए-ख़ूँ-बार नासूर है

तनिक गर्म तू संग-रेज़े को देख
निहाँ उस में भी शोला-ए-तूर है

बहुत स'ई करिए तो मर रहिए 'मीर'
बस अपना तो इतना ही मक़्दूर है

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling