kya ladke dilli ke hain ayyaar aur nat-khat | क्या लड़के दिल्ली के हैं अय्यार और नट-खट

  - Meer Taqi Meer

क्या लड़के दिल्ली के हैं अय्यार और नट-खट
दिल लें हैं यूँँ कि हरगिज़ होती नहीं है आहट

हम आशिक़ों को मरते क्या देर कुछ लगे है
चट जिन ने दिल पे खाई वो हो गया है चट-पट

दिल है जिधर को ऊधर कुछ आग सी लगी थी
उस पहलू हम जो लेटे जल जल गई है करवट

कलियों को तू ने चट चट ऐ बाग़बाँ जो तोड़ा
बुलबुल के दिल जिगर को ज़ालिम लगी है क्या चट

जी ही हटे न मेरा तो उस को क्या करूँँ मैं
हर-चंद बैठता हूँ मज्लिस में उस से हट हट

देती है तूल बुलबुल क्या नाला-ओ-फ़ुग़ाँ को
दिल के उलझने से हैं ये आशिक़ों की फट फट

मुर्दे न थे हम ऐसे दरिया पे जब था तकिया
उस घाट गाह ओ बेगह रहने लगा था जमघट

रुक रुक के दिल हमारा बे-ताब क्यूँँ न होवे
कसरत से दर्द-ओ-ग़म की रहता है उस पे झुरमुट

शब 'मीर' से मिले हम इक वहम रह गया है
उस के ख़्याल-ए-मू में अब तो गया बहुत लट

  - Meer Taqi Meer

Paani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Paani Shayari Shayari