kis husn se kahooñ main us ki khush-akhtari ki | किस हुस्न से कहूँ मैं उस की ख़ुश-अख़तरी की

  - Meer Taqi Meer

किस हुस्न से कहूँ मैं उस की ख़ुश-अख़तरी की
इस माह-रू के आगे क्या ताब मुश्तरी की

रखना न था क़दम याँ जूँ बाद बे-ताम्मुल
सैर इस जहाँ की रहरव पर तू ने सरसरी की

शुब्हा बहाल सग में इक 'उम्र सिर्फ़ की है
मत पूछ इन ने मुझ से जो आदमी-गरी की

पाए गुल उस चमन में छोड़ा गया न हम से
सर पर हमारे अब के मन्नत है बे-परी की

पेशा तो एक ही था उस का हमारा लेकिन
मजनूँ के तालेओं ने शोहरत में यावरी की

गिर्ये से दाग़-ए-सीना ताज़ा हुए हैं सारे
ये किश्त-ए-ख़ुश्क तू ने ऐ चश्म फिर हरी की

ये दौर तो मुआफ़िक़ होता नहीं मगर अब
रखिए बिना-ए-ताज़ा इस चर्ख़-ए-चम्बरी की

ख़ूबाँ तुम्हारी ख़ूबी ता-चंद नक़्ल करिए
हम रंजा-ख़ातिरों की क्या ख़ूब दिलबरी की

हम से जो 'मीर' उड़ कर अफ़्लाक-ए-चर्ख़ में हैं
उन ख़ाक में मलूँ की काहे को हम सेरी की

  - Meer Taqi Meer

Kamar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Kamar Shayari Shayari