seena hai chaak-e-jigar paara hai dil sab khun hai | सीना है चाक-ए-जिगर पारा है दिल सब ख़ूँ है

  - Meer Taqi Meer

सीना है चाक-ए-जिगर पारा है दिल सब ख़ूँ है
तिस पे ये जान-ब-लब आमदा भी महज़ूँ है

उस से आँखों को मिला जी में रहे क्यूँँकर ताब
चश्म-ए-ए'जाज़-ए-मिज़ा सहर-ए-निगह-ए-अफ़्सूँ है

आह ये रस्म-ए-वफ़ा होवे बर-उफ्ताद कहीं
इस सितम पर भी मिरा दिल उसी का ममनूँ है

कभू इस दश्त से उठता है जो एक अब्र तनिक
गर्द-ए-नमनाक परेशाँ शुदा-ए-मजनूँ है

क्यूँँके बे-बादा लब-ए-जू पे चमन में रहिए
अक्स-ए-गुल आब में तकलीफ़-ए-मय-ए-गुल-गूँ है

पार भी हो न कलेजे के तो फिर क्या बुलबुल
मिस्रा-नाला जिगर-कावी है गो मौज़ूँ है

शहर कितना जो कोई उन में सरिश्क-ए-अफ़्शाँ हो
रू-कश-ए-गिर्या-ए-ग़म हौसला-ए-हामूँ है

ख़ून हर यक रक़म शौक़ से टपके था वले
वो न समझा कि मिरे ना
में का क्या मज़मूँ है

'मीर' की बात पे हर वक़्त ये झुँझलाया न कर
सड़ी है ख़ब्ती है वो शेफ़्ता है मजनूँ है

  - Meer Taqi Meer

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari