मशहूर चमन में तिरी गुल पैरहनी है

क़ुर्बां तिरे हर उज़्व पे नाज़ुक-बदनी है

उर्यानी-ए-आशुफ़्ता कहाँ जाए पस-अज़-मर्ग
कुश्ता है तिरा और यही बे-कफ़नी है

समझे है न परवाना न था
में है ज़बाँ शम्अ''
वो सोख़्तनी है तो ये गर्दन-ज़दनी है

लेता ही निकलता है मिरा लख़्त-ए-जिगर अश्क
आँसू नहीं गोया कि ये हीरे की कनी है

बुलबुल की कफ़-ए-ख़ाक भी अब होगी परेशाँ
जा
में का तिरे रंग सितमगर चिमनी है

कुछ तो उभर ऐ सूरत-ए-शीरीं कि दिखाऊँ
फ़रहाद के ज़िम्में भी अजब कोह-कनी है

हों गर्म-ए-सफ़र शाम-ए-ग़रीबाँ से ख़ुशी हों
ऐ सुब्ह-ए-वतन तू तो मुझे बे-वतनी है

हर-चंद गदा हूँ मैं तिरे इश्क़ में लेकिन
इन बुल-हवसों में कोई मुझ सा भी ग़नी है

हर अश्क मिरा है दुर-ए-शहवार से बेहतर
हर लख़्त-ए-जिगर रश्क-ए-अक़ीक़-ए-यमनी है

बिगड़ी है निपट 'मीर' तपिश और जिगर में
शायद कि मिरे जी ही पर अब आन बनी है

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling