taqat nahin hai jee men nay ab jigar raha hai | ताक़त नहीं है जी में नय अब जिगर रहा है

  - Meer Taqi Meer

ताक़त नहीं है जी में नय अब जिगर रहा है
फिर दिल सितम-रसीदा इक ज़ुल्म कर रहा है

मारा है किस को ज़ालिम उस बे-सलीक़गी से
दामन तमाम तेरा लोहू में भर रहा है

पहुँचा था तेग़ खींचे मुझ तक जो बोले दुश्मन
क्या मारता है उस को ये आफी मर रहा है

आने कहा है मेरे ख़ुश-क़द ने रात गुज़रे
हंगामा-ए-क़यामत अब सुब्ह पर रहा है

चल हम-नशीं कि देखें आवारा 'मीर' को टक
ख़ाना-ख़राब वो भी आज अपने घर रहा है

  - Meer Taqi Meer

Neend Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Neend Shayari Shayari