dil 'ishq ka hamesha hareef-e-nabard tha | दिल 'इश्क़ का हमेशा हरीफ़-ए-नबर्द था

  - Meer Taqi Meer

दिल 'इश्क़ का हमेशा हरीफ़-ए-नबर्द था
अब जिस जगह कि दाग़ है याँ आगे दर्द था

इक गर्द-ए-राह था पय-ए-महमिल तमाम राह
किस का ग़ुबार था कि ये दुम्बाला गर्द था

दिल की शिकस्तगी ने डराए रखा हमें
वाँ चीं जबीं पर आई कि याँ रंग ज़र्द था

मानिंद-ए-हर्फ़ सफ़्हा-ए-हस्ती से उठ गया
दिल भी मिरा जरीदा-ए-आलम में फ़र्द था

था पुश्ता रेग-ए-बाद ये इक वक़्त कारवाँ
ये गर्द-बाद कोई बयाबाँ नवर्द था

गुज़री मुदाम उस की जवानान-ए-मस्त में
पीर-ए-मुग़ाँ भी तुर्फ़ा कोई पीर मर्द था

आशिक़ हैं हम तो 'मीर' के भी ज़ब्त-ए-इश्क़ के
दिल जल गया था और नफ़स लब पे सर्द था

  - Meer Taqi Meer

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari