हर अँधेरा रौशनी में लग गया

जिस को देखो शा'इरी में लग गया

हम को मर जाने की फ़ुर्सत कब मिली
वक़्त सारा ज़िन्दगी में लग गया

अपना मैख़ाना बना सकते थे हम
इतना पैसा मैकशी में लग गया

ख़ुद से इतनी दूर जा निकले थे हम
इक ज़माना वापसी में लग गया

— Mehshar Afridi

More by Mehshar Afridi

Other ghazal from the same pen

See all from Mehshar Afridi →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling