ज़मीं का आसमाँ होना - Ankur Mishra

ज़मीं का आसमाँ होना
है मुश्किल कहकशाँ होना

सदाएँ याद आती हैं
नहीं आसाँ मकाँ होना

ख़बर है ये चराग़ों को
है क़िस्मत में धुआँ होना

किनार-ए-बाम सा है कुछ
किसी का गुल-फ़िशाँ होना

बशर मालूम है हमको
बुरा है बे-निशाँ होना

- Ankur Mishra
0 Likes

More by Ankur Mishra

As you were reading Shayari by Ankur Mishra

Similar Writers

our suggestion based on Ankur Mishra

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari