labon par yoonhi sii hañsi bhej de | लबों पर यूँँही सी हँसी भेज दे

  - Mohammad Alvi

लबों पर यूँँही सी हँसी भेज दे
मुझे मेरी पहली ख़ुशी भेज दे

अँधेरा है कैसे तिरा ख़त पढ़ूँ
लिफ़ाफ़े में कुछ रौशनी भेज दे

मैं प्यासा हूँ ख़ाली कुआँ है तो क्या
सुराही लिए इक परी भेज दे

बहुत नेक बंदे हैं अब भी तिरे
किसी पर तो या-रब वही भेज दे

कहीं खो न जाए क़यामत का दिन
ये अच्छा समय है अभी भेज दे

  - Mohammad Alvi

Lab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mohammad Alvi

As you were reading Shayari by Mohammad Alvi

Similar Writers

our suggestion based on Mohammad Alvi

Similar Moods

As you were reading Lab Shayari Shayari