मिरे बारे में कुछ सोचो मुझे नींद आ रही है

मुझे ज़ाएअ'' न होने दो मुझे नींद आ रही है

मिरे अंदर के दुख चेहरे से ज़ाहिर हो रहे हैं
मिरी तस्वीर मत खींचो मुझे नींद आ रही है

तो क्या सारे गिले-शिकवे अभी कर लोगे मुझ से
कुछ अब कल के लिए रक्खो मुझे नींद आ रही है

सहर होगी तो देखेंगे कि हैं क्या क्या मसाइल
ज़रा सी देर सोने दो मुझे नींद आ रही है

तुम्हारा काम है सारी हिसें बेदार रखना
मिरे शाने पे सर रक्खो मुझे नींद आ रही है

बहुत कुछ तुम से कहना था मगर मैं कह न पाया
लो मेरी डाइरी रख लो मुझे नींद आ रही है

— Mohsin Asrar

More by Mohsin Asrar

Other ghazal from the same pen

See all from Mohsin Asrar →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling