Top 20 Khushi Shayari

Khushi shayari beautifully captures the feeling of joy, inner peace, and those little moments that make life worth smiling for. Whether it’s a मुस्कान on your face or a heartfelt खुशी in your dil, these shayari express happiness in its purest form. Perfect for sharing positivity, love, and bright emotions with others.

तुम बहुत ख़ुश रहोगी मेरे साथ वैसे हर इक की अपनी मर्ज़ी है — Tehzeeb Hafi
ये शहर वो है कि कोई ख़ुशी तो क्या देता किसी ने दिल भी दुखाया नहीं बहुत दिन से — Farhat Ehsaas
इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े — Kaifi Azmi
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
कुछ इस अदा से मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
तुझे बहुत शौक़ था मोहब्बत की गर्म लपटों से खेलने का ले जल गई न हथेली अब ख़ुश कहा था मैं ने चराग़ रख दे — Charagh Sharma
मज़ा चहिए जो आख़िर तक उदासी से मोहब्बत कर ख़ुशी का क्या है कब तब्दील है से थी में हो जाए — Atul K Rai
मुस्कुरा बैठे हैं तुझ को मुस्कुराता देख कर वरना तेरी मुस्कराहट की क़सम ग़ुस्से में हैं — Ameer Imam
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
अंदर-अंदर ख़ुश हैं दोनों पहला-पहला झगड़ा कर के — Shariq Kaifi
किसी की तपिश में ख़ुशी है किसी की किसी की ख़लिश में मज़ा है किसी का — Unknown
रखी थी ले के कॉपी हम ने उस की ख़ुशी से झूम उठा बस्ता हमारा — Ankit Maurya
फ़र्त-ए-ख़ुशी से अपनी जो भी रश्क करते हैं उन को तिरी बनाई वो जन्नत तलब नहीं — Sabir Hussain