Top 20 Neend Shayari

Neend shayari captures the quiet emotions that surface when the world sleeps. It reflects restless nights, soft dreams, and the delicate space between reality and khwab. Whether it's sukoon or bechaini, these lines express what words often fail to say in silence.

फेंक कर रात को दीवार पे मारे होते मेरे हाथों में अगर चाँद सितारे होते — Unknown
सोचता हूँ कि उस की याद आख़िर अब किसे रात भर जगाती है — Jaun Elia
ये कहाँ की रीत है जागे कोई सोए कोई रात सब की है तो सब को नींद आनी चाहिए — Madan Mohan Danish
दिन सलीक़े से उगा रात ठिकाने से रही दोस्ती अपनी भी कुछ रोज़ ज़माने से रही — Nida Fazli
रात आ कर गुज़र भी जाती है इक हमारी सहर नहीं होती — Ibn E Insha
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
मुयस्सर हमें ख़्वाब-ओ-राहत कहाँ ज़रा आँख झपकी सहर हो गई — Dagh Dehlvi
खिड़कियों से झाँकती है रौशनी बत्तियाँ जलती हैं घर घर रात में — Mohammad Alvi
ये एक बात समझने में रात हो गई है मैं उस से जीत गया हूँ कि मात हो गई है — Tehzeeb Hafi
बिन तुम्हारे कभी नहीं आई क्या मिरी नींद भी तुम्हारी है — Jaun Elia
कौन ये ले रहा है अँगड़ाई आसमानों को नींद आती है — Firaq Gorakhpuri
उसे यूँँ चेहरा-चेहरा ढूँढ़ता हूँ वो जैसे रात-दिन सड़कों पे होगा — Shariq Kaifi
नींद भी जागती रही पूरे हुए न ख़्वाब भी सुब्ह हुई ज़मीन पर रात ढली मज़ार में — Adil Mansuri
दूर रह कर न करो बात क़रीब आ जाओ याद रह जाएगी ये रात क़रीब आ जाओ — Sahir Ludhianvi
खुलती है मेरी नींद हर इक रात दो बजे इक रात दो बजे मुझे छोड़ा था आपने — Tanoj Dadhich