dard hamse kabhi bayaañ na hua | दर्द हम सेे कभी बयाँ न हुआ

  - Manmauji

दर्द हम सेे कभी बयाँ न हुआ
जल गया दिल मगर धुआँ न हुआ

इक मैं था पागलों सा दौड़ आया
एक तू था कि बे-कराँ न हुआ

बस जताया नहीं मगर अपमान
हमको महसूस कब कहाँ न हुआ

मैं तो ख़ुद इस जहाँ में मेहमाँ हूँ
इस लिए घर का मेजबाँ न हुआ

चूम बैठे वो ख़्वाब में आरिज़
ये तो अच्छा हुआ निशाँ न हुआ

कर ही देता हूँ तिफ़्ल सी हरक़त
'उम्र के साथ दिल जवाँ न हुआ

ख़ुल्द में तुम ख़ुदा को ढूँढोगे
क्या करोगे वो गर वहाँ न हुआ

  - Manmauji

Ehsaas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Ehsaas Shayari Shayari