sukhanvar gham kushaada kar rahe hain | सुख़नवर ग़म कुशादा कर रहे हैं

  - Manmauji

सुख़नवर ग़म कुशादा कर रहे हैं
पुराने ज़ख़्म ताज़ा कर रहे हैं

कोई समझाए अहल-ए-अक़्ल इनको
ग़मों को क्यूँ लबादा कर रहे हैं

मुहब्बत हो गई आसान शायद
नए लड़के ज़ियादा कर रहे हैं

सफर थम जाएगा मंज़िल मिली तो
चुनाँचे 'इश्क़ आधा कर रहे हैं

उन्हे किस मुँह से मैं कह दूँ सितमगर
वो ये सब हस्ब ए वा'दा कर रहे हैं

  - Manmauji

Travel Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Travel Shayari Shayari