jise maine subh samajh liya kahii ye bhi shaam-e-alam na ho | जिसे मैंने सुब्ह समझ लिया कहीं ये भी शाम-ए-अलम न हो

  - Mumtaz Naseem

जिसे मैंने सुब्ह समझ लिया कहीं ये भी शाम-ए-अलम न हो
मिरे सर की आप ने खाई जो कहीं ये भी झूटी क़सम न हो

वो जो मुस्कुराए हैं बे-सबब ये करम भी उन का सितम न हो
मैं ने प्यार जिस को समझ लिया कहीं ये भी मेरा भरम न हो

तू जो हस्ब-ए-वादा न आ सका तो बहाना ऐसा नया बना
कि तिरा वक़ार भी कम न हो मिरा ए'तिबार भी कम न हो

जिसे देख कर मैं ठिठक गई उसे और ग़ौर से देख लूँ
ये चमक रहा है जो आइना कहीं तेरा नक़्श-ए-क़दम न हो

मिरे मुँह से निकला ये बरमला तुझे शाद कामराँ रखे ख़ुदा
तू पयाम लाया है यार का तिरी 'उम्र ख़िज़्र से कम न हो

  - Mumtaz Naseem

Budhapa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mumtaz Naseem

As you were reading Shayari by Mumtaz Naseem

Similar Writers

our suggestion based on Mumtaz Naseem

Similar Moods

As you were reading Budhapa Shayari Shayari