ab ke mausam men tira shahar vo kaisa hogaa | अब के मौसम में तिरा शहर वो कैसा होगा

  - Naeem Sarmad

अब के मौसम में तिरा शहर वो कैसा होगा
मेरी मर्ज़ी के बिना चाँद निकलता होगा

कैसे कह दूँ कि मुझे किस ने हैं बरबाद किया
अपना आया हो मिरी बात से रुख़्सत होगा

ये कोई बात है जो तुझ को बताई जाए
शाम के वक़्त उदासी का सबब क्या होगा

अब की सर्दी में कहाँ है वो अलाव सीना
अब की सर्दी में मुझे ख़ुद को जलाना होगा

तुझ से मिलने की कई दिन से तमन्ना है मुझे
तू कभी जिस्म से बाहर तो निकलता होगा

  - Naeem Sarmad

Sad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Naeem Sarmad

As you were reading Shayari by Naeem Sarmad

Similar Writers

our suggestion based on Naeem Sarmad

Similar Moods

As you were reading Sad Shayari Shayari