काफ़ से नून तलक शोर मचा वहशत है

या'नी इस अहद में जो कुछ भी हुआ वहशत है

ला-मकानी में मकाँ होश-ओ-ख़िरद के नहीं हैं
यूँ समझ ले कि ख़लाओं का ख़ुदा वहशत है

वो जो इक बात है जो तुझ को बताई न गई
वो जो इक राज़ है जो खुल न सका वहशत है

अब मिरा अक्स किसी तौर नहीं टूटेगा
मेरे दरवेश के होंठों की दुआ वहशत है

मेरे मौला से अक़ीदत की जज़ा है जन्नत
मेरे मौला से मोहब्बत की जज़ा है वहशत है

मेरे बालों में भी मिट्टी है तिरे कूचे की
मेरे दामन से भी राज़ी-बा-रज़ा वहशत है

नक़्ल करता है मेरी होश में आ दीवाने
मेरे अंदाज़ चुराने को सज़ा वहशत है

— Naeem Sarmad

More by Naeem Sarmad

Other ghazal from the same pen

See all from Naeem Sarmad →

Crime Shayari

Shers of crime.

All Crime Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling