"वो दोस्ती"
मेरी भी एक याद का
जो इंतिज़ार करते हैं
तक़रार और प्यार भी
हम से ही यार करते हैं
जो भी हमारी बातों को
यूँ दरकिनार करते हैं
शायद ये अपने ही वो हैं
जो हम से प्यार करते हैं
दुनिया में कमी नहीं
कड़वी ज़बानों की नवी
यूँ एक दोस्ती वो है
जो बेशुमार करते हैं
— Naviii dar b dar















