नक़्श-ए-पा होती हैं गाँव की लड़कियाँ
रास्ता होती हैं गाँव की लड़कियाँ
आई बाबा कहा करते हैं बोझ क्यूँ
हौसला होती हैं गाँव की लड़कियाँ
ग्वाले पे मन भला किस का आ सकता है
राधिका होती हैं गाँव की लड़कियाँ
जॉन की एक दुनिया है जिस
में फ़क़त
फ़ारिहा होती हैं गाँव की लड़कियाँ
लड़के ख़ारिज ग़ज़ल की तरह होते हैं
मर्सिया होती हैं गाँव की लड़कियाँ
- नीरज नीर
— Neeraj Neer















