ज़ेहन को क़ब्ज़े में कर उलझन न चू

में
इश्क़ या'नी तिफ़्ल सा दामन न चू
में

वस्ल का मतलब नहीं बस चूमना है
आग से कह दो अभी ईंधन न चू
में

जिस्म वालों को हिदायत है मगर फिर
भूल कर भी वो मिरा ये मन न चू
में

सोचता हूँ क्या करेगी हिज्र में वो
याद आने पर कहीं दर्पन न चू
में

ठीक है मैं फेर लेता हूँ नज़र को
तुम भी झुमके से कहो गर्दन न चू
में

हो सके तो जान रोको घुँघरू को
रक़्स करते पाँव की छन-छन न चू
में

मैं तो उस का नाम लिखकर चूमता हूँ
बाँवली वो हाथ के कंगन न चू
में

चूमने की रस्म बाकी है अभी भी
डर है पहले देह को उबटन न चू
में

दिल निशाने पर रखा इस बार उस ने
कैसे कह दूँ तीर को धड़कन न चू
में

'नीर' ख़्वाहिश है मिरी ज़िंदा लगूँ मैं
मारे वहशत के फ़कत बस तन न चू
में

— Neeraj Neer

More by Neeraj Neer

Other ghazal from the same pen

See all from Neeraj Neer →

Aanch Shayari

Shers of aanch.

All Aanch Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling