apni marzi se kahaan apne safar ke ham hain | अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं

  - Nida Fazli

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं

पहले हर चीज़ थी अपनी मगर अब लगता है
अपने ही घर में किसी दूसरे घर के हम हैं

वक़्त के साथ है मिटी का सफ़र सदियों से
किस को मालूम कहाँ के हैं किधर के हम हैं

चलते रहते हैं कि चलना है मुसाफ़िर का नसीब
सोचते रहते हैं किस राहगुज़र के हम हैं

हम वहाँ हैं जहाँ कुछ भी नहीं रस्ता न दयार
अपने ही खोए हुए शाम ओ सहर के हम हैं

गिनतियों में ही गिने जाते हैं हर दौर में हम
हर क़लमकार की बे-नाम ख़बर के हम हैं

  - Nida Fazli

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

    जो न खेली होली 'अमृत' के साथ में
    हाथों में दीवाली तक गुलाल रहेगा
    Amritanshu Sharma
    41 Likes
    ज़रा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है
    नदी का साथ देता हूँ समंदर रूठ जाता है
    Aalok Shrivastav
    47 Likes
    हम ऐसे लोग भी जाने कहाँ से आते हैं
    ख़ुशी में रोते हैं जो ग़म में मुस्कुराते हैं

    हमारा साथ भला कब तलक निभाते आप
    कभी कभी तो हमीं ख़ुद से ऊब जाते हैं
    Read Full
    Mohit Dixit
    रात दिन तेरे साथ कटते थे
    यार अब तुझसे बात से भी गए

    ये मोहब्बत भी किन दिनों मे हुई
    दिल मिलाने थे हाथ से भी गए
    Read Full
    Kafeel Rana
    53 Likes
    टेंशन से मरेगा न कोरोने से मरेगा
    इक शख़्स तेरे साथ न होने से मरेगा
    Idris Babar
    27 Likes
    एक काटा राम ने सीता के साथ
    दूसरा वनवास मेरे नाम पर
    Nasir Shahzad
    25 Likes
    पता करो कि मेरे साथ कौन उतरा था
    ज़मीं पे कोई अकेला नहीं उतरता है
    Ahmad Abdullah
    50 Likes
    इस से पहले कि तुझे और सहारा न मिले
    मैं तिरे साथ हूँ जब तक मिरे जैसा न मिले
    Afkar Alvi
    70 Likes
    तेरे साथ भी मुश्किल पड़ता था तेरे बिन तो गुजारा क्या होता
    गर तू भी नहीं होता तो न जाने दोस्त हमारा क्या होता
    Siddharth Saaz
    37 Likes
    वादा करो कि हाथ छुड़ाकर न जाओगे
    वादा करो कि सात जनम तक रहेगा इश्क़
    Mukesh Jha
    42 Likes

More by Nida Fazli

As you were reading Shayari by Nida Fazli

    अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
    रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं
    Nida Fazli
    55 Likes
    मोहब्बत में वफ़ादारी से बचिए
    जहाँ तक हो अदाकारी से बचिए

    हर इक सूरत भली लगती है कुछ दिन
    लहू की शो'बदा-कारी से बचिए

    शराफ़त आदमियत दर्द-मंदी
    बड़े शहरों में बीमारी से बचिए

    ज़रूरी क्या हर इक महफ़िल में बैठें
    तकल्लुफ़ की रवा-दारी से बचिए

    बिना पैरों के सर चलते नहीं हैं
    बुज़ुर्गों की समझदारी से बचिए
    Read Full
    Nida Fazli
    कुछ दिनों तो शहर सारा अजनबी सा हो गया
    फिर हुआ यूँ वो किसी की मैं किसी का हो गया

    इश्क़ कर के देखिए अपना तो ये है तजरबा
    घर मोहल्ला शहर सब पहले से अच्छा हो गया

    क़ब्र में हक़-गोई बाहर मंक़बत क़व्वालियाँ
    आदमी का आदमी होना तमाशा हो गया

    वो ही मूरत वो ही सूरत वो ही क़ुदरत की तरह
    उस को जिस ने जैसा सोचा वो भी वैसा हो गया
    Read Full
    Nida Fazli
    आएगा कोई चल के ख़िज़ाँ से बहार में
    सदियाँ गुज़र गई हैं इसी इंतिज़ार में

    छिड़ते ही साज़-ए-बज़्म में कोई न था कहीं
    वो कौन था जो बोल रहा था सितार में

    ये और बात है कोई महके कोई चुभे
    गुलशन तो जितना गुल में है उतना है ख़ार में

    अपनी तरह से दुनिया बदलने के वास्ते
    मेरा ही एक घर है मिरे इख़्तियार में

    तिश्ना-लबी ने रेत को दरिया बना दिया
    पानी कहाँ था वर्ना किसी रेग-ज़ार में

    मसरूफ़ गोरकन को भी शायद पता नहीं
    वो ख़ुद खड़ा हुआ है क़ज़ा की क़तार में
    Read Full
    Nida Fazli
    दुख में नीर बहा देते थे सुख में हँसने लगते थे
    सीधे-सादे लोग थे लेकिन कितने अच्छे लगते थे

    नफ़रत चढ़ती आँधी जैसी प्यार उबलते चश्मों सा
    बैरी हूँ या संगी साथी सारे अपने लगते थे

    बहते पानी दुख-सुख बाँटें पेड़ बड़े बूढ़ों जैसे
    बच्चों की आहट सुनते ही खेत लहकने लगते थे

    नदिया पर्बत चाँद निगाहें माला एक कई दाने
    छोटे छोटे से आँगन भी कोसों फैले लगते थे
    Read Full
    Nida Fazli

Similar Writers

our suggestion based on Nida Fazli

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari