हर चमकती क़ुर्बत में एक फ़ासला देखूँ

कौन आने वाला है किस का रास्ता देखूँ

शाम का धुँदलका है या उदास ममता है
भूली-बिसरी यादों से फूटती दुआ देखूँ

मस्जिदों में सज्दों की मिशअलें हुईं रौशन
बे-चराग़ गलियों में खेलता ख़ुदा देखूँ

लहर लहर पानी में डूबता हुआ सूरज
कौन मुझ में दर आया उठ के आइना देखूँ

लहलहाते मौसम में तेरा ज़िक्र-ए-शादाबी
शाख़ शाख़ पर तेरे नाम को हरा देखूँ

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

Faasla Shayari

Shers of faasla.

All Faasla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling