bandh jaayen samaan tanaabein khul jaayen | बंध जाएँ सामान तनाबें खुल जाएँ

  - Pallav Mishra

बंध जाएँ सामान तनाबें खुल जाएँ
काश ख़ुदा पर मेरी दुआएँ खुल जाएँ

मैं तो बस इस की ही ख़ुशी में जी लूँगा
गर मेरे ईसा की साँसें खुल जाएँ

सुब्ह हुई है लेकिन अभी अंधेरा है
इतना मत जागो की ये आँखें खुल जाएँ

चंद लकीरें लिख पाएँ कितनी तहरीर
एक जबीं पर कितनी शिकनें खुल जाएँ

उस के वस्ल से पहले मौत न आए और
ला-फ़ानी होने की राहें खुल जाएँ

  - Pallav Mishra

Hadsa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Pallav Mishra

As you were reading Shayari by Pallav Mishra

Similar Writers

our suggestion based on Pallav Mishra

Similar Moods

As you were reading Hadsa Shayari Shayari