किसी को भी न जब यक़ीन मुझ में था

थी आस अहलियत थी दीन मुझ में था

तुम्हें मिला भी तोड़ने को दिल मिरा
यही तो सब से बेहतरीन मुझ में था

तमाशा बन गई थी ज़िन्दगी मिरी
मैं आख़िरी तमाशबीन मुझ में था

सही सही तो कुछ न कहता था मगर
कहा ये बस कि सब हसीन मुझ में था

— Parul Singh "Noor"

More by Parul Singh "Noor"

Other ghazal from the same pen

See all from Parul Singh "Noor" →

Ummeed Shayari

Shers of ummeed.

All Ummeed Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling